Introduction of death
At some point in the mind of every person of the world, this question must arise that what is the secret of life and death? Whenever there is a thought of death in the mind or seeing a funeral procession, then you are thrilled. Now is this death? What happens after death? There are different types of beliefs and beliefs about death around the world.
Most of such beliefs and assumptions are fictitious, concocted and nagged. But from time to time, some such jewels, philosophers and yogis have been born in this world who have solved this important story in their lifetime. Such enlightened great men get free from the shackles of time by reaching a high level of samadhi, that is, they become timeless. By reaching this timeless state, they easily know what life was before death. And what is the speed of life after death. Siddha yogis who arrived just like this clearly say that life is infinite and infinite like Kaal. Life has neither a beginning nor an end. What people call death is just the end of the body that was made up of the five elements of nature (earth, water, air, fire and sky).
दुनिया के हर इंसान के मन में कभी न कभी यह प्रश्र अवश्य उठता है कि आखिर जीवन और मृत्यु का रहस्य क्या है? जब भी मन में मृत्यु का ख्यालआता है या किसी शवयात्रा को गुजरते हुए देखते हैं तो रोमांचित हो जाते हैं।आखिर यह मृत्यु है क्या? क्या होता है मरने के बाद? मृत्यु के विषय में दुनियाभर में अलग-अलग तरह की बातें और मान्यताएं प्रचलित हैं।
इस तरह कि मान्यताओं और धारणाओं में से अधिकांश काल्पनिक,मनघढ़ंत एवं झूंटी होती हैं। किन्तु समय-समय पर इस दुनिया में कुछ ऐसे ररत्नों,तत्वज्ञानियों एवं योगियों ने जन्म लिया है जिन्होंने अपने जीवन काल में ही इस महत्वपूर्णगुत्थी को सुलझाया है। ऐसे आत्मज्ञानी महापुरुष समाधि के उच्च स्तर पर पहुंचकर समय के बंधन से मुक्त हो जाते हैं यानि कि कालातीत हो जाते हैं।इस कालातीत अवस्था में पहुंचकर वे यह आसानी से जान जाते हैं कि मृत्यु से पहले जीवन क्या था? और मृत्यु के बाद जीवन की गति क्या होती है। ऐसे ही पहुंचे हुए सिद्ध योगियों का स्पष्ट कहना है कि काल की तरह जीवन भी असीम ओर अनंत है। जीवन का न तो कभी प्रांरभ होता है और न ही कभी अंत। लोग जिसे मृत्यु कहते हैं वह मात्र उस शरीर का अंत है जो प्रकृति केपांच तत्वों (पृथ्वी,जल,वायु,अग्री और आकाश) से मिलकर बना था।



Comments
Post a Comment