Vale House of California part 2 last

Even before the Vale family came to this house, it seemed that there was something which was very strange, they also had a feeling that the spirits had taken this house in their grip.  The local people had also warned him many times that a person had died in the place where he was going to build the house, but he did not believe it and continued the construction of the house and came to live in it.  But the spirit of that dead man troubled them all the time.

  Shortly after the son's death, two sons and a daughter were born to Thomas and shortly after his wife died of a serious illness.  After some years when his elder son got divorced, his elder son committed suicide due to not being able to bear the shock.  At the same time, the husband of his daughter Alia, who was living with him in the Vale House after marriage, also died.  This process of death continued until every family member died.  By the year 1961, every member of the Vale House had died.

  This house became the cause of death of one's own people, that's why no one is ready to buy this house.

  Local people say that Thomas can be seen walking in his room.  But the most frightening scene is when Aaliya is seen grooming her hair in the glass, then the Vale House has been taken over by her government but still no one goes there.  The person involved in a team that went to investigate said that when he and his team were inspecting the house at around 1 in the night, they felt the presence of someone in every room.  He also saw a woman walking but when a flashlight was thrown on her, she entered the door.

  People believe that all the people who died in the Vale House, even though they are not in this world with a human body, but they are wandering here today as a soul.


 वैले परिवार को इस घर में आने से पहले ही यह लगता था कि कुछ तो है जो बहुत अजीब है, उन्हें इस बात का भी अंदेशा था कि इस मकान को रूहों ने अपनी चपेट में ले रखा है. स्थानीय लोगों ने कई बार उन्हें चेताया भी था कि जिस स्थान पर वो मकान बनाने जा रहे हैं वहां एक व्यक्ति की मौत हुई थी, लेकिन उन्होंने इस बात पर विश्वास नहीं किया और मकान के निर्माण का काम जारी रखा और इसमें रहने भी आ गए. लेकिन उस मृत आदमी की रूह ने उन्हें हर समय परेशान किया.  

 बेटे की मौत के कुछ समय बाद थॉमस के घर दो बेटों और एक बेटी का जन्म हुआ और कुछ ही समय बाद एक गंभीर बीमारी की चपेट में आकर उसकी पत्नी का देहांत हो गया. कुछ सालों बाद जब उनके बड़े बेटे का तलाक हुआ तो इस सदमे को सहन ना कर पाने के कारण उनके बड़े बेटे ने आत्महत्या कर ली. वहीं उनकी बेटी आलिया, जो शादी के बाद उन्हीं के साथ वैले हाउस में रह रही थी, के पति की भी मौत हो गई. मौत का यह सिलसिला तब तक चलता रहा जब तक परिवार के हर एक सदस्य की मौत नहीं हो गई. वर्ष 1961 तक आते-आते वैले हाउस के हर एक सदस्य की मौत हो चुकी थी.  

 यह मकान अपने ही लोगों की मौत का कारण बना इसीलिए कोई भी इस मकान को खरीदने के लिए तैयार नहीं होता.  

 स्थानीय लोगों का कहना है कि थॉमस को अपने कमरे में चहल कदमी करते हुए देखा जा सकता है. लेकिन सबसे ज्यादा भयावह मंजर वो होता है जब शीशे में आलिया अपने बाल संवारते हुए दिखाई देती हैयूं तो वैले हाउस को अपना सरकार ने अपने कब्जे में ले लिया है लेकिन अभी भी वहां कोई नहीं जाता. छानबीन करने गए एक दल में शामिल व्यक्ति का कहना था कि रात के करीब 1 बजे जब वो और उनकी टीम घर का मुआइना कर रहे थे तब उन्हें हर कमरे में किसी के होने का आभास हुआ. उन्हें एक औरत भी चलती हुई दिखाई दी लेकिन जब उस पर टॉर्च की रोशनी डाली गई तो वह दरवाजे में समा गई.  

 लोगों का मानना है कि वैले हाउस में जितने भी लोगों की मौत हुई आज भले ही वह इंसानी शरीर के साथ इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन आत्मा बनकर वह आज भी यहीं भटक रहे हैं.

Comments

Popular Posts