Real horror stories

I was coming home after finishing my shift.  At that time it would be about twelve o'clock at night.  Suddenly a boy (10 - 11 years) collided with my bike!  The collision was very strong.  I thought that boy must have died.  When I stopped the bike, I did not see that boy.  Nothing was visible in the darkness.  I got a little nervous.  But that boy suddenly came in front of me.  He was staring at me staring.  I breathed peace.  And started sitting on the bike.  That boy also started running away with me.  He was still staring at me.  His gaze was not at all towards the road, he was just looking at me.  I increased the speed of the bike but the boy started running faster.  The faster the bike I used to run, the faster I would run.  My speed reached around 80 but that boy kept running with me and did not look forward even once.  I was very scared.  I started remembering God and did not look at him at all.  Like how I reached home.  I looked around me.  The boy was no longer there.  But that night there was a sound of knocking on the door two or three times.  There was no one to see through the shell.  This went on for two to three days.  Then I affixed 4 to the door of my house.  After that it all stopped and I changed the way to go to my office.

मैं अपनी शिफ्ट ख़तम कर के घर आ रहा था| उस समय रात के करीब बारह बज रहे होंगे| अचानक एक लड़का (10 – 11 साल ) मेरी बाइक से टकरा गया! टक्कर बहुत तेज़ थी| मुझे लगा वह लड़का मर गया होगा| मैंने बाइक रोक कर देखा तो मुझे वो लड़का नहीं दिखा| अंधेरे में कुछ भी नज़र नहीं आ रहा था| मैं थोडा घबरा गया| मगर वह लड़का अचानक से मेरे सामने आ गया| वह मुझे घूर घूर कर देख रहा था| मैंने चैन की सांस ली| और बाइक में बैठ कर चलने लगा| वह लड़का भी मेरे साथ भागने लगा| वह अभी भी मेरी तरफ घूर घूर के देख रहा था| उसकी नज़र सड़क की तरफ बिलकुल नहीं थी, वह सिर्फ मेरी ओर देख रहा था| मैंने बाइक की स्पीड बढ़ा ली मगर वह लड़का और तेज़ भागने लगा| मैं जितनी तेज़ बाइक चलता वह भी उतनी तेज़ भागने लगता| मेरी स्पीड 80 के आस पास पहुँच गई मगर वह लड़का मेरे साथ साथ ही भागता रहा और एक बार भी आगे नहीं देखा| मुझे काफी डर लगने लगा था| मैं भगवन को याद करने लगा और उसकी तरफ बिलकुल नहीं देखा| जैसे तैसे मैं घर पहुंचा| मैंने अपने आस पास देखा| वो लड़का अब नहीं था| मगर उस रात दो तीन बार दरवाज़ा खटखटाने की आवाज़ आई | खोल के देखा तो कोई नहीं था| ऐसा दो तीन दिन तक चलता रहा| फिर मैंने अपने घर के दरवाज़े पर ॐ चिपका दिया| उसके बाद से ये सब बंद हो गया और मैंने अपने ऑफिस जाने का रास्ता भी बदल लिया|

Comments

Popular Posts