Vale House of California part 1

There are many people who admit that they have seen the spirit, but for those who have never encountered a dead soul or a wandering spirit, all this is childish and concocted.  It is not the fault of those who deny the existence of spirits, but they say that the truth is true, it does not matter if someone accepts or rejects it.  And the truth is that after dying, unhappy and disgruntled souls return to the human world and the people who are awakened by this interference are affected as well, even if they do not fulfill their wishes even after they die, then they themselves are troubled.  She lives.

  Today, we will tell you about one such place where dead people walk and dead souls are guarded.

  Vale House, located in a secluded place in San Diego, California (New York), was built around 1857 by Thomas Vale.  But as soon as Thomas's son died, a series of accidents started suddenly in this house.  Thomas's son was only 18 months old when he was struck by high fever and for this reason he passed away from this world.

बहुत से ऐसे लोग हैं जो यह स्वीकार करते हैं कि उन्होंने रूहों को देखा है, लेकिन जिन लोगों का सामना कभी किसी मृत आत्मा या भटकती रूह से नहीं हुआ उनके लिए यह सब बचकानी और मनगढ़ंत बातें भी हैं. इसमें गलती उनकी नहीं जो रूहों के होने को नकारते हैं लेकिन कहते हैं ना सच तो सच होता है उसे किसी के स्वीकार करने या नकार देने से फर्क नहीं पड़ता. और सच यही है कि मरने के बाद अतृप्त और असंतुष्ट आत्माएं इंसानी दुनिया में वापस आती हैं और उनके इस दखल से जीते-जागते लोग तो प्रभावित होते ही हैं साथ ही वह मरने के बाद भी अगर उनकी इच्छाएं पूरी नहीं होतीं तो वह खुद भी परेशान रहती हैं.  

 आज हम आपको ऐसे ही एक स्थान के बारे में बताएंगे जहां मुर्दे चलते हैं और मृत आत्माएं अपना पहरा जमाए हुई हैं.  

 सैन डिएगो, कैलिफोर्निया (न्यूयॉर्क) के एक एकांत स्थान पर स्थित वैले हाउस, जिसका निर्माण थॉमस वैले ने 1857 के आसपास करवाया गया था. लेकिन जैसे ही थॉमस के बेटे की मृत्यु हुई इस घर में अचानक ही हादसों का सिलसिला शुरू हो गया. थॉमस का बेटा सिर्फ 18 महीने का ही था जब उसे तेज बुखार ने अपनी चपेट में ले लिया और इसी कारण वह इस दुनिया से चल बसा.  

Comments

Popular Posts