Bloody revenge ghost last part-4

The party started at night and the British authorities were missing.  Because at first those two young ghosts who were looking very beautiful to see suddenly became very scary.  Such a form that the pants of the good ones get wet.  What was it then that the British started feeding the British with blood in the glass.  No Englishman had the courage not to do it, because all of them were completely scared and shivering.  Suddenly, the tribal youth also came in a gigantic form and suddenly jumped up and plucked the thick branch of a nearby thick tree and pulled it so hard that it broke the thick branch with the sound of Chara.  After that, the ghostly ghost caught one of those British hunters and pressed them under the leg and saw it and ripped his blood.  Seeing his blood drink, both the geese also started taking long and heavy screams with him in drinking the blood and at the same time his body began to rip from place to place with his big nails.  The young ghost came running to another English hunter with a terrible voice and after putting his ravishing, frightening, spear-like fingernails in his eyes, he ate both his eyes.  After that, those three ghostly ghosts killed all the British hunters one by one.


 On the second day, the British officers who went in search of those British found such gruesome corpses which looked very frightening to see.  They were thought to think that it could not be the work of any human or animal.  Kailash knew everything but he did not tell anyone anything.  Then one day, Kailash secretly burnt the skeleton of that young ghost and got a puja       


रात को पार्टी शुरू हुई तथा साथ ही अंग्रेज अधिकारियों की सिट्टी-पिट्टी गुम होना ही। क्योंकि पहले तो उन दो युवा भूतनी जो देखने में बहुत खूबसूरत लग रही थीं अचानक बहुत ही डरावनी रूप बना लीं। ऐसा रूप जिसे देखते ही अच्छे-अच्छों की पैंट गीली हो जाए। फिर क्या था उन भूतनियों ने ग्लास में खून भरकर लाकर उन अंग्रेजों को पिलाना शुरू कर दिया। किसी अंग्रेज की हिम्मत ही न थी कि वह ना करे, क्योंकि सब के सब पूरी तरह से डरे हुए थे और काँप रहे थे। अचानक आदिवासी युवा भी विकराल रूप में आ गया और अचानक उछल कर पास के एक मोटे पेड़ की मोटी शाखा को उछलकर इतना जोर से खींचा कि चर्र की आवाज के साथ वह मोटी शाखा टूट गई। उसके बाद वह विकराल भूत उन अंग्रेज शिकारियों में से एक को पकड़कर पैर के नीचे दबाकर देखते ही देखते चीर दिया और उसके खून को पीने लगा। उसका खून पीता देख दोनों भूतनियों ने भी लंबी-लंबी विकराल चीभ निकालते हुए खून पीने में उसका साथ देने लगीं और साथ ही अपने बड़े-बड़े नाखूनों से उसका शरीर जगह-जगह से चीरने लगी। उस युवा भूतनी ने तो भयानक आवाज निकालते हुए दौड़कर एक दूसरे अंग्रेज शिकारी के पास पहुँची और उसकी आँखों में अपने विकराल, भयावह, भाले जैसे नखों को डालकर उसकी दोनों आँखों को निकालकर खा गई। इसके बाद उन तीनों भूतनी-भूत ने एक-एककर सभी अंग्रेज शिकारियों को मार डाला।


दूसरे दिन उन अंग्रेजों की खोज में गए अंग्रेज अधिकारियों को उनकी ऐसी वीभत्स लाशें मिलीं जो देखने में बहुत ही भयावह लग रही थीं। उनको ऐसे नोचा गया था कि लगता था कि यह किसी मनुष्य या जानवर का काम ही नहीं हो सकता। कैलाश को तो सबकुछ पता ही था पर वह किसी को कुछ नहीं बताया। फिर एक दिन समय निकालकर, गोपनीय रूप से कैलाश ने उस युवा भूतनी के कंकाल को भी जला दिया तथा उसकी मुक्ति के लिए एक पूजा करवा दी।



Comments

Popular Posts